फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगहबानी 17-20-45

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन व शहर में आंशिक कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगहबानी करने का फैसला लिया है। आधे शहर में कर्फ्यू लगने के बाद सीमाएं सील कर दी गई है। अब बाहर निकलने वालों को ड्रोन कैमरे से चिंहित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग के लिए लॉकडाउन के बाद भी शहर के कुछ मोहल्लों के लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मोहल्ले की गलियों व घरों के बाहर लोगों का जमघट भी लगा रहता है। जिससे सामाजिक दूरी के लिए लॉकडाउन का नियम फालो नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण मोहल्लों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है।
तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों के कोरोना पाजीटिव आने के बाद शहर के कई हिस्सों में आंशिक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बाद भी लोगों का आवागमन बंद नहीं हो पा रहा है। जिसे देखते हुए अब पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। शहर के बेगमवार्ड, चौक घंटाघर, घोसियाना वार्ड, सदर बाजार, तहसील वार्ड, स्टेशन रोड, जेल रोड के अलावा अस्पताल वार्ड, पल्टन बाजार सबसे अधिक संदेवनशील हैं। यहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब ड्रोन कैमरे का प्रयोग करने जा रही है ताकि मनमानी करने वाले लोगों की करतूत कैमरे में कैद हो सके। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि प्रतिबंध के बाद कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए लाकडाउन का पालन पूरी तरह से कुछ मोहल्लों में नहीं हो पा रहा है। लोगों की बराबर शिकायत भी मिल रही है। हर कोई युवाओं द्वारा घर के बाहर खेलने व जमघट लगाने की शिकायत पुलिस से कर रहा है। शिकायतों के चलते पुलिस अब सख्ती की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें