फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत, वकीलों का फूटा आक्रोश

विज्ञापन
कुंडा में सीओ ​शिव नारायण वैश को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता के परिजन। अ​धिवक्ता
विज्ञापन
मारपीट में घायल अधिवक्ता की शुक्रवार की सुबह रायबरेली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। तीसरे दिन भी तहसील में तालाबंदी कर अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। मामले को लेकर पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम अलर्ट रही। शनिवार को अधिवक्ता के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के दर्जियाना बरई गांव में अधिवक्ता आशिक अली और परिवार वालों को मंगलवार की सुबह विवाद में गांव के मो. शमीम, मो. कलीम ने पीट दिया था। अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
अधिवक्ता आशिक अली का एम्स रायबरेली में इलाज चल रहा था। यहां शुक्रवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गया। इसकी खबर जैसी ही अधिवक्ताओं तक पहुंची, उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी तहसील में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीपी मौर्या, योगेश कुमार, प्रेम चंद्र शुक्ला, मोहम्मद सीबू, विकास मौर्य, अनुज कुमा, प्रवीण मिश्रा, अनिल यादव ने मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त की।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मृतक अधिवक्ता के भाई मुख्तार ने एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा है। शस्त्र लाइसेंस, आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध कब्जा हटाने, 50 लाख की सहायता राशि दिए जाने की मांग की गई। एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन मिला है। कार्रवाई की जा रही है।
रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
अधिवक्ता आशिक अली के भाई मुख्तार का आरोप है कि पड़ोसी मोहम्मद शमीम, मोहम्मद कलीम से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अधिवक्ता के घर पर लगे लकड़ी के दरवाजे को खोलकर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें