फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विद्युल बिल की दर बढ़ाने से अधिवक्ता आक्रोशित

Sat, 31 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू विद्युत बिल की दर में बढ़ोत्तरी को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बढ़ी दर वापस लेने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से घरेलू बिजली दर में एक किलोवाट के कनेक्शन को दोगुना किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वकीलों ने तहसील स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से बिजली दर बढ़ोतरी फौरन वापस लिए जाने की मांग की। वकीलों ने तहसीलदार संतोषकुमार सोनकर को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि सप्ताह भर के भीतर प्रदेश सरकार ने बढ़ोतरी दर वापस न लिया तो अधिवक्ता स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे। अधिवक्ताओं ने यह भी ऐलान किया कि घेराव के साथ वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, ओंकारनाथ क्रांतिकारी, बेनीलाल शुक्ल, संतोष पांडेय, अजय सिंह, विनोद मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल महेश, रामलगन यादव, शिवनारायण शुक्ल, कुलभूषण शुक्ल, बृजराज वर्मा, सूर्यकांत निराला, घनश्याम संवरिया, रामशरण सिंह, जंगबहादुर सिंह, रामललन वर्मा, राजेश जायसवाल, प्रमोद सिंह, देवेंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, धीरेंद्र मिश्र, संजय सिंह, मो. ईसा, कौशल किशोर शुक्ल, इरफान, सतेश सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें