प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला अस्पताल के सामने पटरियों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या का हल प्रशासन नहीं निकाल पा रहा। जाम की वजह से आए दिन वहां मरीजों की गाड़ियां फंसती रहती हैं। शुक्रवार को भी स्टेट बैंक से लेकर जिला अस्पताल गेट तक करीब घंटे भर जाम लगा रहा। इसकी वजह से यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना इलाज के लिए अस्पताल जा रहे मरीजों को करना पड़ा। जाम में एक 108 एम्बुलेंस भी फंसी रही। उसमें एक प्रसूता की चीख सुन लोगों ने किसी तरह जाम खुलवाया उसके बाद एम्बुलेंस अस्पताल पहुंच सकी।