फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टिंग बढ़ाएं, इलाज में शीथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम

विज्ञापन
Increase testing, no relaxation in treatment: DM
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराया जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं होम आइसोलेशन मरीजों की देखरेख में डाक्टर एवं आरआरटी टीम लापरवाही न बरते।
कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराएं। कोविड-19 के कार्यों में सभी डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें