फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी के खेत में लगाई गई तार की बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जोगापुर कीना का पुरवा निवासी नन्हे वर्मा की नौ साल की बेटी कोमल शनिवार को गांव के बच्चों के साथ बकरी चराने सैयाबांध की ओर गई थी। इस दौरान वह गोपालापुर के चंद्रभान सिंह के खेत की ओर चली गई। खेत में सब्जी की फसल को बचाने के लिए चारों ओर लोहे की तार का बाड़ लगाया गया है।
अचानक उसने बाड़ को पकड़ लिया। बाड़ में करंट दौड़ रहा था। तार छूते ही उसके मुंह से चीख निकल पड़ी। यह देेख आसपास के बच्चे शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ देर बाद बालिका ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राम शिरोमणि वर्मा के घर में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता ने घटना की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी लोगों की जा चुकी है जान
आवारा मवेशियों से खेत में बोई गई फसलों की सुरक्षा के लिए तार के बाड़ लगाकर कुछ लोग उसमें करंट दौड़ाते हैं। करंट की चपेट में आने से मवेशियों की भी मौत होती रहती है। जिले में अब तक करीब 10 लोगों की मौत खेत में लगी बाड़ में उतारे गए करंट से हो चुकी है। पट्टी, कंधई, नगर कोतवाली, लालगंज व अंतू थाना क्षेत्र में होने वाली इस तरह की घटनाओं में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती है, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती। बिजली विभाग भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई नहीं करता।
दिन में भी जारी थी बिजली की सप्लाई
नगर कोतवाली के सैयाबांध जोगापुर में चंद्रभान सिंह के खेत में सब्जी की फसल को बचाने के लिए बाड़ लगाई गई है। हैरत की बात यह रही कि दिन में भी बाड़ में बिजली की आपूर्ति होती रही। जबकि दिन में परिवार या आसपास के लोग खेत की ओर जाते रहते हैं। फसल तो बच गई, लेकिन मासूम कोमल की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें