फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बादलों के बीच दोपहर में धूप की लुकाछिपी, 3.8 डिग्री चढ़ा रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को बादलों की मौजूदगी के बीच धूप की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। शाम से पहले ही धुंध का असर दिखने लगा। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर रात तक पछुआ हवाओं के चलने से मंगलवार सुबह ठिठुरन रही। सुबह धुंध व आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच धूप नहीं निकली। दोपहर में धूप ने थोड़ी राहत दी। सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन व रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें