फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने घर के सामने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठे से लौटे युवक ने ससुराल में संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीत पट्टी बभनपुर गांव निवासी अरुण पाल (30) की शादी कुंडा के बसवाही पश्चिम का पुरवा गांव निवासी रामअधार पाल की पुत्री अंजू के साथ हुई है।
उसकी तीन माह की एक बेटी है। दो दिन पहले अरुण ईंट-भट्ठे से लौटा था। वहां से वह सीधा ससुराल पहुंचा। इसके बाद घर चला गया। शुक्रवार की शाम वह फिर से ससुराल गया। शनिवार सुबह उसका शव ससुरालीजनों के घर से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ से लटकता मिला। आसपास के लोग उसका शव देखकर शोर मचाने लगे। इस पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें