फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की शिक्षण प्रणाली से अवगत कराया

Mon, 19 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की बैठक में इग्नू की महत्ता और उसकी शिक्षा प्रणाली से लोगों को अवगत कराया गया। रविवार को शहर के अध्ययन केंद्र एमडीपीजी कॉलेज में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ उसका प्रमाण पत्र हासिल करना सामान्य बात नहीं है। कोई भी किसी विषय का ज्ञाता भले हो पर साबित करने के लिए प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
विज्ञापन


इग्नू के जिला समन्वयक डॉ. जे. मिश्र ने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। उन्होंने इग्नू के अन्य पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विनोद बिहारी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. क्षमापति त्रिपाठी, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, विजय पांडेय, शीला श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, सीता वर्मा, विशाखा, प्रभात श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें