फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस में बेल्हा के चार होनहारों का जलवा

Sat, 04 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस की परीक्षा में जिले के चार होनहारों को सफलता मिली है। इनमें से माधवी को 62वीं और सचिन को 94वीं रैंक हासिल हुई है। चारों की सफलता से उनके परिवार में जश्र का माहौल है। गांव के लोग भी खुशी से झूम रहे हैं। शनिवार को परिणाम निकलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी बड़ौदा ग्रामीण बैंक ढिंगवस के प्रबंधक अनिल प्रकाश मिश्र की बेटी माधवी को आईएएस की परीक्षा में 62वीं रैंक मिली है। जबकि उनके बेटे योगेश मिश्र ने भी आईएएस की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


बेटी और पुत्र को मिली सफलता की खबर सुनते ही परिजन खुशी से उछल पड़े। इसी तरह सांगीपुर कस्बा निवासी व्यवसायी अनिल अग्रहरि के छोटे बेटे सचिन कुमार अग्रहरि ने आईएएस की परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 23 साल की उम्र में सचिन को मिली इस कामयाबी से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि नाते रिश्तेदार भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उधर, पट्टी निवासी अधिवक्ता संतोष खरे के बेटे मनीष कुमार खरे ने भी इस परीक्षा में 677वीं रैंक प्राप्त की है। संतोष इन दिनों शहर के गायत्री नगर बलीपुर में स्थायी रूप से रहते हैं। इन मेधावियों ने आईएएस की परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी कामयाबी को लेकर रात तक उनके गांवों में जश्र का माहौल रहा। आईएएस की परीक्षा पास करने वाले इन मेधावियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें