फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में एलजी शोरूम व नर्सिंगहोम में मिलीं खामियां

Sat, 04 Jul 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। होटल गोयल रेजीडेंसी जैसी घटना रोकने के लिए प्रशासनिक टीम की छापेमारी लालगंज में शुक्रवार को भी जारी रही। टीम ने निजी संस्थानों व नर्सिंगहोम पर छापा मारा। यहां तमाम खामियां पाए जाने पर अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन सरकारी कार्यालयों के साथ निजी संस्थानों व विद्यालयों में सुरक्षा उपायों की जांच को लेकर छापेमारी कर रहा है। इसके तहत लालगंज कस्बे में शुक्रवार को एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ सीताराम, जेई पवन सिंह, एसआई आशुतोष तिवारी की टीम सबसे पहले घुइसरनाथ रोड स्थित एलजी के शोरूम पर पहुंची। यहां अधिकारियों को तमाम खामियां मिलीं। शोरूम में बिजली का मीटर सुरक्षित स्थान पर नहीं लगा था। रोशनदान नहीं लगे होने पर अधिकारियों ने संचालक को फटकार लगाई। शोरूम से लगे आवासीय भवन में रहने वाले किरायेदारों की सूची नहीं देने पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

शोरूम में प्रवेश व निकास द्वार एक होने, एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं होने के साथ कई अन्य खामियां भी पाई गईं। टीम ने इसके बाद शहर मुख्यालय जाने वाली रोड स्थित समर्थ पाली क्लीनिक व प्रयाग नर्सिंगहोम पर छापा मारा। नर्सिंगहोम में कम जगह और बिजली के अव्यवस्थित तारों को देखकर टीम ने संचालकों को फटकार लगाने के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि दो दिनों के भीतर एलजी शोरूम, नर्सिंगहोमों में खामियों को दूर नहीं किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इंदिरा चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। लगातार दूसरे दिन हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को जैसे ही टीम के छापेमारी की जानकारी मिली, वे आननफानन में दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


सरकारी व निजी संस्थानों पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है। जहां भी खामियां मिल रही हैं, उसे दुरुस्त कराए जाने को लेकर नोटिस दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि के भीतर खामियों को दूर नहीं किया गया तो लापरवाही पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

वाईबी सिंह, एसडीएम, लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें