फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नजदीकी संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला पति गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीकी संबंध के शक में पति संतोष विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी मंजू शर्मा की गला रेतकर हत्या की। बृहस्पतिवार को गिरफ्त में आए संतोष की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उस्तरानुमा चाकू मकान के कमरे से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेजा। जहां उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड निवासी संतोष विश्वकर्मा खराद का काम करता था। पत्नी मंजू शर्मा से दूसरे के साथ नजदीकी संबंध की उसे शंका थी। जिसके चलते उसने दुकान व कमरे में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा रखा था।
आसपास के लोगों के घर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी घर आने जाने वालों के बारे में पता करता रहता था। बुधवार की सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद उसने उस्तरानुमा चाकू से पत्नी मंजू शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद छोटे बेटे आयुष के घर पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी। मृतका के पिता की तहरीर पर संतोष के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश करती रही। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को उसे स्टेशन रोड के करीब से पकड़ लिया।
इधर, मंजू के मायके से पहुंचे पिता व भाइयों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का शृंग्वेरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी पति ने ही पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें