पितृ पक्ष के चलते बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। सराफा, कपड़ा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से व्यापारी मायूस हैं। शुभ कार्यों और बड़ी खरीदारी से लोग दूरी बनाए हुए हैं।
दुकान पर ग्राहक सामान देखने और पसंद करने पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीदारी का फैसला नवरात्र पर छोड़ दे रहे हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, पल्टन बाजार, मीराभवन, भरत चौक चिलबिला समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों का टोटा है। अब कारोबारियों को पितृपक्ष के के बाद नवरात्र से बाजार में रौनक लौटने और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
व्यापारियों से बातचीत
पितृ पक्ष में लोग नई खरीदारी से परहेज करते हैं। इस वजह से बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कम है। नवरात्र शुरू होने के बाद कपड़ों और त्योहारी सामान की मांग बढ़ने की उम्मीद है। -नरेंद्र सिंह, कपड़ा व्यापारी
पितृ पक्ष में बाजार में ग्राहक तो आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी सीमित है। नवरात्र से त्योहारी खरीदारी शुरू होने के साथ कारोबार में तेजी आने की संभावना है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टॉक भी तैयार कर लिया है।- करन सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
बर्तन बाजार में रोजमर्रा के सामान की खरीदारी जारी है लेकिन नई खरीदारी सीमित हो गई है। नवरात्र को देखते हुए ग्राहक खरीदारी को आगे बढ़ा दे रहे हैं। पितृ पक्ष के बाद बाजार की सुस्ती दूर होने के साथ कारोबार में तेजी आएगी।- महेश कुमार सादवानी, बर्तन दुकानदार
पंजाबी मार्केट में ग्राहक न होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
पंजाबी मार्केट में ग्राहक न होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
पंजाबी मार्केट में ग्राहक न होने से पसरा सन्नाटा। संवाद