फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनर किलिंग: प्रेमी से मिलकर लौटी बेटी को मार डाला

विज्ञापन
Honor Killing: Returned daughter killed by lover - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रेमी से मिलकर लौटी किशोरी को उसके पिता व भाई ने डंडों से पीटने के साथ ही मुंह और नाक दबाकर मार डाला। घटना के बाद परिजन प्रेमी पर ही किशोरी का अपहरण कर दुराचार और हत्या करने का आरोप लगाते रहे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पिता व भाई को हिरासत में ले लिया। घर के बाहर से ही घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद कर लिए। देर शाम किशोरी का गांव में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के चौपई की रहने वाली ऊषा (16) पुत्री सूर्यमणि मौर्य मंगलवार भोर में करीब तीन बजे घर से गायब हो गई। परिवार के लोग उसे बिस्तर पर न देख खोजबीन करने लगे। पुलिस के अनुसार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह लौटी। परिजन उससे पूछताछ करते हुए पीटने लगे। कुछ देर में सूर्यमणि आरोप लगाने लगा कि गांव का ही कल्याण यादव उसकी बेटी को अगवा कर ले गया था।
उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद गांव के लोगों का जमघट लग गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची और परिवार के लोगों की बात सुनने के बाद उसे थाने लेकर जाने के लिए कहा। परिजन बाइक पर बैठाकर उसे सीएचसी बेलखरनाथ लेकर निकले। जगदीशगढ़ के पास वह बाइक से बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

देखा तो उसकी सांस थोड़ी-थोड़ी चल रही थीं। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लेकर लोग सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचकर कंधई थानाध्यक्ष और सीओ पट्टी रमेशचंद्र व पट्टी कोतवाल छानबीन करने लगे। कुछ देर में स्वॉट टीम भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।
शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। बाद में शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। कंधई थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि गांव के ही कल्याण से ऊषा का प्रेम चल रहा था। जिससे परिवार के लोग नाखुश थे। वह प्रेमी से मिलने के लिए भोर में करीब तीन बजे घर से निकली थी। इस बात की भनक लगने पर परिजनों ने आपा खो दिया। पहले उसे डंडों से पीटा। फिर अस्पताल ले जाते समय मुंह व नाक दबा दी। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पिता व भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोप लगते ही प्रेमी घर से भाग निकला
किशोरी के परिजन प्रेमी कल्याण यादव पर अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाने लगे। जिसकी भनक लगते ही कल्याण घर से भाग निकला। पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिवार के दो सदस्यों को पुलिस उठा लाई। उसके साथियों से भी पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ करती रही।
दम घुटने से हुई थी मौत, जांच के लिए भेजा गया सीमेन
कंधई के चौपई की रहने वाली ऊषा मौर्य पुत्री सूर्यमणि मौर्य के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच डाक्टरों के पैनल ने लिया। महिला चिकित्सक पारुल सिंह भी पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहीं। उसके साथ दुष्कर्म के कोई लक्षण नहीं मिले। इसके बावजूद परिजनों के आरोप को देखते हुए डाक्टरों ने सीमेन जांच के लिए लखनऊ भेजा।
ऊषा के शरीर पर थे चोटों के अनगिनत निशान
कंधई के चौपई निवासी ऊषा मौर्य के शरीर पर चोटों के अनगिनत निशान थे। उसे डंडों से पीटा गया था। उसके दोनों हाथ, पीठ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में डंडों के निशान मौजूद थे, लेकिन इन चोटों से उसकी मौत नहीं हो सकती थी। शरीर में लगी चोट से भीतर के अंग प्रभावित नहीं हुए थे। महिला पुलिस की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के दौरान पुलिस भी उसकी चोट गिनने के लिए कई बार शव को उलटती पलटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें