ये सभी टैक्स समाहित हो गए जीएसटी में
शहर में बिजली विभाग के उपभोक्ता अधिक हैं, जबकि नगर पालिका में मकानों के पंजीकरण की संख्या कम है। बहुत से नए मकान बन गए हैं, लेकिन ढेर सारे लोगों ने नगर पालिका में कर जलकर व गृहकर देने से बचने के लिए मकान का पंजीकरण नहीं कराया है, जबकि वे शहर की हर सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। अब नगर पालिका ऐसे मकानों का सर्वे कराएगी। इसके लिए बिजली विभाग के शहरी उपभोक्ताओं की सूची से मदद ली जाएगी।
बेल्हा में गृहकर न देने वाले बिजली उपभोक्ताओं का सर्वे होगा। हाउस टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ नगर पालिका अपने स्तर से कार्रवाई भी करेगी। शासन ने गृहकर व बकाया वसूली की समीक्षा में पाया है कि शहर में गृहकर देने वालों की तुलना में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है।
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने फरमान जारी किया है कि ऐसे गृह स्वामियों का पता लगाया जाए जो बिजली का बिल तो जमा करते हैं लेकिन गृहकर नहीं जमा करते हैं। नगर पालिका शहर में रहने वाले ऐसे लोगों का सर्वे अपने स्तर से कराने लगी है ताकि गृहकर देने से बच रहे शहरियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके लिए कर अधीक्षक सभाजीत सिंह ने अपने कर्मचारियों को वार्डों में बने मकानों का सर्वे करने का निर्देश दे रखा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद सभी को नोटिस भेजी जाएगी। यदि फिर भी वे गृहकर नहीं जमा करते तो ऐसे लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।