फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: फूलों की होली, शिव तांडव, ढेढि़या नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Sun, 19 Feb 2023 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की होली, शिव तांडव, ढेढि़या नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा
विज्ञापन

-विभिन्न संस्कृतियों व लोक कलाओं का संगम है एकता महोत्सव- जिलाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव की दूसरे दिन शनिवार की रात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। भजन, भक्ति गीत, शिव तांडव, फूलों की होली व लोकगीत समेत अन्य प्रस्तुतियों से कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि भोर तक दर्शक मंत्रमुग्ध होकर डटे रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज प्रयागराज के बीना सिंह व उनके दल के लोगों के मंच संभालने के साथ हुआ। बीना सिंह ने साथी कलाकारों के साथ गणेश वंदना व शिव चालीसा और ढेढिय़ा नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक तालियां बजाते रहे। कलाकारों ने भगवान राम के वनवास पूरा कर वापस लौटने पर अवध की महिला कलाकारों सिर पर दीपक के साथ कलश रखकर नृत्य व गायन का मंचन किया गया। कलाकारों ने शिवसुती व होली गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

लखनऊ के इंडियन परफार्मिंग आर्टस एंड क्राॅफ्ट सेंटर के कलाकारों ने शिव तांडव प्रस्तुत कर भगवान शिव की नगरी में लोगों को जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया। इस दल के कलाकारों ने अघोरियों पर आधारित भावपूर्ण कार्यक्रम से भी लोगों को बांधे रखा। देर रात उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने मंच संभालकर महोत्सव को नई ऊंचाई प्रदान की। इस दल ने मथुरा की प्रसिद्ध फूलों की होली व लठ मार होली का प्रस्तुतीकरण कर तालियां बटोरीं। ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। फूलों की होली के दौरान कलाकार दर्शक दीर्घा में पहुंच गए और गुलाब की पंखुडिय़ों फेंक उनके साथ होली खेली।
लखनऊ के श्रीयश सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने लोकगीत व भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकार हिमानी, तूलिका, समृद्धि, वर्तिका, प्रांजलि, सरिता, विपिन तिवारी, खुशी द्वारा प्रस्तुत हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ, बम बम बम भोले, बम बम बोल रहा है काशी, शिव शंकर को जिसने पूजा, ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम, सुबह सुबह ले शिव का नाम आदि भजनों व गीतों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। महोत्सव के अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व आयोजन समिति की अध्यक्ष विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कलाकारों ने प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का संचालन हास्य कलाकार राजेंद्र विश्वकर्मा हरिहर ने किया। संवाद

इनसेट

जनकल्याण की कामना के साथ गंगा सरोवर में दीपदान

फोटो घुइसरनाथ धाम। राष्ट्रीय एकता महोत्सव में शनिवार की रात परंपरागत दीपदान किया गया। यहां निर्मित गंगा सरोवर में बाबा घुइसरनाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद प्रमोद तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, ट्रिपल आईटी की प्रोफेसर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना, क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत आयोजन में आए तीन उपजिलाधिकारी व सीओ ने दीपदान कर जनकल्याण की कामना की। संवाद

इनसेट

बाबा धाम ट्रस्ट को प्रमुख ने दिया चार लाख का चेक

घुइसरनाथ धाम। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सांगीपुर के ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह बबूल ने अपनी ओर से चार लाख रुपये का चेक घुइसरनाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद प्रमोद को दान स्वरूप सौंपा। ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि उक्त धनराशि बाबा धाम में विकास व सौंदर्यीकरण के लिए दी गई है। संवाद
-फोटो-22 से 27 तक
विभिन्न संस्कृतियों व लोक कलाओं का संगम है एकता महोत्सव- जिलाधिकारी
धूमधाम से हुआ शुभारंभ महोत्सव, सांसद, विधायक व एसपी ने बताई महोत्सव महत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। बाबा घुुइसरनाथ धाम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ उद्घाटन किया। अतिथियों ने महोत्सव के दूसरे दिन दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन के ध्येय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि बाबा धाम में आयोजित महोत्सव देश की एकता व सद्भावना को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि एकता महोत्सव जैसे आयोजन से लोक शांति को मजबूत बनाने में सहयोग मिलता है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत की विविध रंगों में रंगी सांस्कृतिक एकता हमारे लोकतंत्र के मूल्यों की बुनियाद है। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक व सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने महोत्सव के ध्येय पर प्रकाश डाला। कहा कि समग्र विकास व सामूहिक एकता के बल पर एक दिन रामपुर खास देश व प्रदेश में माडल क्षेत्र के रूप में स्थापित होगा। इससे पहले साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र के संयोजन में श्रीकांत वर्मा ने मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने स्वागत व प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार जताया। इस मौके पर सीओ रामसूरत सोनकर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, न्यायिक एसडीएम तनवीर अहमद, बीडीओ अपर्णा सैनी, महासचिव रवींद्र मिश्र, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, डॉ. अमिताभ शुक्ल, आशुतोष मिश्र, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, गुड्डू सिंह, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें