फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता -पिता के सामने अनियंत्रित पिकअप डाला ने बालिका को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप डाला ने सड़क किनारे पटरी पर मां-बाप के साथ बैठी बालिका को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने बेटी को तड़पकर दम तोड़ते देख दंपती बेसुुध हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के शाहूपुर निवासी संत प्रसाद वर्मा परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। उनकी ससुराल में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। वह पत्नी और आठ साल की बेटी रिया वर्मा को लेकर ससुराल जा रहे थे। मंगलवार प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह टेंपो से मंदाह ठकठैया मोड़ पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे टेंपो से उतरने के बाद वह पत्नी और बेटी के साथ सड़क किनारे पटरी पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच किशुनगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आई डाला पिकअप मैजिक रिया को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल रिया ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। बेटी को मरते देख दंपती सुधबुध खो बैठे। कुछ देर बाद दोनों अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया। खबर पाकर पहुंची कोहड़ौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाला मैजिक को पुलिस थाने उठा ले गई।
इकलौती संतान थी रिया
शाहूपुर निवासी रिया संत प्रसाद वर्मा की इकलौती संतान थी। वह माता-पिता के साथ मुंबई में रहती थी। अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल जा रही थी लेकिन, नियति को शायद यह मंजूर नहीं था। ननिहाल पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित पिकअप डाला मैजिक ने उसे कुचल दिया। आंखों के सामने ही बेटी ने तड़पकर दम तोड़ दिया और मां-बाप असहाय बने रहे। हादसे के बाद संत प्रसाद और उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। खबर मिलने पर संत प्रसाद के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें