फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे किनारे तनी होर्डिंग्स, राहगीरों के लिए खतरा

Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पृथ्वीगंज नगर पंचायत में हाईवे के किनारे लगी होर्डिंग्स। संवाद
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित पृथ्वीगंज नगर पंचायत में हाईवे किनारे तनी होर्डिंग्स राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। बिना मानक और अनुमति के लगे लोहे के खंभे से हादसा हो सकता है। बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के लोगों का कहना है कि होर्डिंग से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार तेज हवा चलने पर होर्डिंग्स नीचे गिर गई। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा होर्डिंग्स हटाए जाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
बताया कि हाईवे किनारे लगी अधिकतर होर्डिंग्स में न तो मजबूती है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। तेज हवा और आंधी में ये होर्डिंग्स हिलने लगती हैं। रात में तेज रोशनी से चकाचौंध होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार ईओ से मामले की शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटाया जाएगा। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। -रिचा, ईओ, नगर पंचायत पृथ्वीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें