फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज बुखार ने ली दो लोगों की जान, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम करवट बदल रहा है। गर्मी के साथ मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। रविवार को दो बुखार के रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आठ लोगों को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तेज बुखार से पीड़ित नौ लोग भर्ती हुए। इनमें से कोहड़ौर थाना के बरासराय निवासी विबिया (60) और फतनपुर के सुवंसा निवासी हवलदार (65) तेज बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं मानधाता के भदोही निवासी अमित प्रताप सिंह (38), अमेठी निवासी काजल (18), करनपुर निवासी शमसीन (23), रामपुर निवासी मरियम (9 माह), कंधई के पूरे बेनी निवासी सुमन देवी (37), जेठवारा के पूरनपुर खास निवासी सुहानी (17) और नगर कोतवाली के पूरे भैया निवासी सुरेश (43) तेज बुखार से पीड़ित हैं। परिजन इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि इस मौसम में लोगों को बचकर रहना चाहिए। आम का पना, बेल का शरबत पीना चाहिए। एसी वाले कमरे में यदि आप बैठे हैं तो तत्काल किसी जरूरी काम से धूप में नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें