फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चक्रवात ने रानीगंज अजगरा में उजाड़ दिया स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दोपहर करीब तीन बजे आए चक्रवात ने स्कूल, घरों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। अजगरा रानीगंज के बढ़नी स्थित राजा दिनेश सिंह बालिका इंटर कॉलेज में टीनशेड लगा हुआ था। चक्रवात के चलते दो सौ मीटर दूर खेत में जा गिरा।
विज्ञापन


रविवार को करीब तीन बजे आए चक्रवात ने सरायआना देव के अमरौना में एक कच्चे मकान को पूरी तरह उजाड़ दिया। चक्रवात के साथ हुई हल्की बरसात से सड़कों के किनारे के पेड़ उखड़ गए। इससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जेठवारा, सरायआनादेव, अमरौना, मोहनगंज, रानीगंज अजगरा, डेरवा में पेड़ गिरने की घटना हुई। सड़कों पर गिरे पेड़ों को स्थानीय लोगों के हटाने पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें