वाराणसी के ज्ञानवापी फैसले को लेकर बृहस्पतिवार को जिले में हाई अलर्ट रहा। कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा के मद्देनजर एसपी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाती रही। वहीं थाना प्रभारियों ने धर्मगुरुओं से बातचीत कर सद्भाव बनाने रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बृहस्पतिवार की सुबह कार्यालय के पुलिसकर्मियों की परेड कराई। सभी को चौक, घंटाघर पर एकत्र होने का आदेश दिया। फिर वहां पहुंचकर एसपी ने श्याम बिहारी गली से लेकर आसपास पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने कंधई थाने में धर्मगुरुओं संग संभ्रांत लोगों से बातचीत करते हुए कहा, किसी भी मामले में गलत अफवाह न फैलाई जाए। ऐसा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।
नगर कोतवाली, दिलीपपुर, जेठवारा, मानधाता, रानीगंज, फतनपुर, कंधई, अंतू समेत जिले के अन्य थानों में थाना प्रभारियों ने संभ्रांत लोगों संग धर्मगुरुओं के साथ बातचीत की। सभी से सौहार्द बनाने रखने की अपेक्षा की गई। इसके अलावा थाना प्रभारियों ने पैदल गश्त कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की।
महेशगंज के थानाध्यक्ष बने श्रवण कुमार सिंह
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गैरजनपद से आए निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को महेशगंज का थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रामगोपाल को पुलिस लाइन से फतनपुर, रामकृष्ण वर्मा को हथिगवां, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को रानीगंज, राम अवध यादव को आसपुर देवसरा, मुसाफिर राम को फतनपुर, देवीदीन बुन्देला को मानिकपुर, शिवपाल सिंह को महेशगंज, विद्यानंद राम को कोहड़ौर, रामचन्द्र वर्मा को हथिगवां, बलराम पाठक को आसपुर देवसरा, अली अहमद को नवाबगंज, प्रभाकर सचान को संग्रामगढ़, श्लोक सिंह व शेष नाथ यादव फतनपुर थाने में तैनाती दी है।
01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद