फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की दुकान पर बिक रहा था गांजा, थानेदार, चौकी प्रभारी समेत दस पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
Hemp was being sold at the cannabis shop, SO-outpost in-charge and eight constables line spot
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर पुलिस चौकी के करीब भांग की दुकान में गांजा बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाकी की हो रही किरकिरी से खफा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आखिरकार थानेदार, चौकी प्रभारी व आठ सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि अंतू थाने के एक सिपाही को भी एसपी ने लाइन में आमद कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

मदाफरपुर बाजार के करीब ही एक भांग की दुकान में गांजा बिकने का वीडियो गत दिनों वायरल हुआ था। जिसमे भांग दुकानदार पुलिसकर्मियों को रिश्वत देने का दावा करते हुए धमका रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मामले की जांच बैठा दी।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कोहड़ौर थानाध्यक्ष बच्चेलाल, मदाफरपुर चौकी प्रभारी हरीश तिवारी, आरक्षी शिवचंद्र यादव, नन्हेलाल बिंद, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, बलराम सिंह चौहान, अनिल पटेल व राम नारायण को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा एसपी ने अंतू थाने में तैनात सिपाही सौरभ यादव को भी लाइन में आमद करने का फरमान सुनाया। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक इंद्रदेव को कोहड़ौर थानाध्यक्ष बनाया है। एसपी सतपाल अंतिल ने मातहतों को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि यदि किसी के इलाके में मादक पदाथों की बिक्री होते मिली या उन लोगों की संलिप्तता सामने आई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें