फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बूदाबांदी, गांवों में झमाझम बरसात

विज्ञापन
रविवार को आसमान पर छाये रहे काले बादल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर में बूदाबांदी, गांवों में झमाझम
विज्ञापन

सड़कों पर जगह- जगह जलभराव, आवागमन में हुई दिक्कत
लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को भी शहर में बादल रूठे रहे, उमड़- घुमड़ के बीच महज बूदाबांदी तक ही सीमित रहे, जबकि गांवों में झमामझ बरसात हुई। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सप्ताह भर से आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है, मगर बादलों की बेरुखी के चलते अब तक शहर में बरसात नहीं हो सकी। रविवार को भी आसमान में काली घटाएं छाईं रहीं। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई। बादलों की उमड़- घुमड़ तेज हो गई। शहर में लोगों को लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। मगर गांवों में झमाझम बरसात हुई। रानीगंज व पटटी इलाके में भी बरसात हुई। कुंडा व लालगंज में भी बारिश से सडक़ों पर जगह- जगह जल जमाव हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन दिक्कत हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यही हाल ग्रामीणांचल का भी रहा। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगेशरगंज बाजार में गांठ तक लगा पानी
जगेशरगंज। स्थानीय बाजार में रविवार को झमाझम बरसात हुई। इससे बाजार में जलभराव हो गया। बाजार के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
शमशेरगंज में जलभराव से घरों में कैद हुए लोग
शमशेरगंज। मूसलाधार बारिश से शमशेरगंज बाजार में भीषण जलभराव हो गया। बारिश का पानी लोगों की दुकानों में घुस गया। जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग दिनभर पानी निकालने के लिए मशक्कत करते रहे।

लक्ष्मणपुर ब्लाक के फूलपुर गांव में बारिश के बाद बस्ती तक भरा पानी।- फोटो : PRATAPGARH

जगेशरगंज में जोरदार बारिश से बाजार में सडक पर भरा पानी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें