फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज हवा संग हुई बूंदाबांदी, बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को जिले में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई। लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली लेकिन शाम को फिर उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रात का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार दोपहर तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक तेज हवा संग बादल छाए। बारिश से उमस का असर कुछ कम हुआ लेकिन शाम को फिर से गर्मी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं मानधाता के ढेमा निवासी हासिम अली की 28 वर्षीय पुत्री महजबी बानो की शुक्रवार को बिजली गिरने से मौत हो गई। वह शाम चार बजे खेत में भैंस पकड़ने गई थी। इस दौरान उस पर बिजली गिर गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि महजबी की शादी लीलापुर थानाक्षेत्र के नागापुर तिलौरी हड़ौर निवासी एजाज अहमद के साथ हुई थी। उसका आठ महीने का बेटा सफवान है। वह कुछ महीने पहले मायके ढेमा आई थी। महजबी चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें