फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दूषित पानी और खानपान से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बारिश के बाद गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट और आंत में सूजन) के मरीज बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पांच दिन के भीतर 293 मरीज इलाज कराने पहुंचे। पेट दर्द, उल्टी, दस्त, अपच और गैस की शिकायत लेकर रोजाना करीब 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हर दिन 22 सौ मरीजों का इलाज चिकित्सक करते हैं। इनमें 50-60 मरीज गैस्ट्रोएंटेराइटिस के होते हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि बारिश में जलभराव और गंदगी के कारण पानी दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है।
दूषित पानी पीने, खुले में रखे खाद्य पदार्थ और बासी भोजन के सेवन करने से पेट का संक्रमण बढ़ा है। इससे मरीजों में पेट दर्द, मरोड़, दस्त, उल्टी, अपच और गैस व कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी को उबालकर रख दें। ठंडा होने के बाद सेवन करें। ओआरएस घोल, नारियल पानी भी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें