फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे का साथी भी निकला पाजीटिव

Tue, 16 Jun 2020 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे का साथी भी पाजिटिव निकला। उसे लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अफसर के सरकारी आवास पर भी रुका था। उधर, पल्टन बाजार की रहने वाली मासूम बालिका की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे एसआरएन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिससे मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


स्वास्थय विभाग के बड़े अफसर के बैंककर्मी बेटे की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। बुखार आने की शिकायत पर अफसर ने उसे परिवार समेत बुला लिया था। उसके साथ लखनऊ का दोस्त भी आया था। वह अफसर के सरकारी आवास पर रुका था। बेटे के संक्रमित होने के बाद उसका भी सैंपल लिया गया था।

उसकी रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आई। हालांकि तब तक वह अपने घर जा चुका था। जानकारी मिलने के बाद उसे लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर पल्टन बाजार में 5 जून को संक्रमित मिली मासूम बालिका की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई। उसे एसआरएन अस्पताल से शाम को छुट्टी मिल गई। 

डिप्टी सीएमओ समेत 50 स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

कोरोना संक्रमितों के उपचार में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अफसर भी जुटे हुए हैं। डिप्टी सीएमओ समेत 50 कर्मचारियों का कोरोना सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था। मंगलवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें