फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की नृसंश हत्या

विज्ञापन
लालगंज अझारा मुर्गी फार्म के बगल वृद्ध का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
वृद्ध की सिर कूंचकर नृशंस हत्या
विज्ञापन

हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़े , तीन के खिलाफ मुकदमा
बंद मुर्गी फार्म में मिला शव, जाली तोड़कर भीतर वारदात को दिया था हत्यारों ने अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। बकरी चराने निकले वृद्ध की बंद मुर्गीफार्म के भीतर नृसंश हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हाथ-पैर तोड़ने के साथ ही सिर व चेहरा कूंच दिया था। शाम को शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
लालगंज कोतवाली के अझारा निवासी अब्दुल खालिक (70) सोमवार की सुबह घर से बकरी चराने निकले थे। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आए तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। शाम को बंधवा के करीब मुनेश्वर रजक निवासी अझारा के बंद फार्म हाउस के भीतर खालिक का शव देख लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो खालिक का हाथ-पैर टूटा था और सिर व चेहरे पर घाव के निशान थे। आसपास खून फैला हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के बेटे अब्दुल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रमजान अली, नईम व अब्दुल कलाम पुत्र इलियास उर्फ मुन्ना व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मालिक का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते इन लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दस बजे के करीब हो गई थी खालिक की हत्या
सोमवार की शाम मुनेश्वर रजक के बंद मुर्गी फार्म में खालिक का शव अकड़ा हुआ मिला। लालगंज कोतवाल का कहना है कि घटना सुबह करीब दस बजे के आसपास ही हो गई थी। चूंकि बंद फार्म हाउस की ओर किसी का जाना नहीं होता था। मुर्गीफार्म में ताला बंद था। इसलिए जाली तोडक़र हत्यारे खालिक को लेकर भीतर घुसे थे।
विज्ञापन

चरवाहों से पूछताछ कर रही पुलिस
सोमवार को मुर्गी फार्म हाउस के करीब मवेशी चराने वाले लोगों से पूछताछ करती रही। खालिक को कब देखा था। इस दौरान कौन दिखाई दिया था। चरवाहे भी पुलिस को कुछ बताने में असमर्थ दिखे।

लालगंज अझारा निवासी मृतक अब्दुल खालिक। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें