फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्डकाल करिए और बेरोजगारों में अपना नाम दर्ज कराइए

विज्ञापन
बाबागंज में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एकत्र हुए कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया है। एनआरसी की तर्ज पर कांग्रेस ने एनआरयू (राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर) लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 8151994411 जारी करके बेरोजगार युवकों से मिस्डकाल करने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज स्थित होटल में पत्रकारों से बात करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देेने की घोषणा की थी, मगर यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि रोजगार देने की बात तो दूर रही, रोजगार पाने वालों को पैदल किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के मुताबिक हर दूसरे घंटे में तीन बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। सीएमआईई की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पांच सालों में लगभग पांच करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान लघु उद्योगों में काम करने वाले 35 लाख लोग बाहर हुए हैं।
विज्ञापन

पूरे देश में मंगलवार से प्रारंभ होने वाले नेशनल रजिस्टर आफ अनइंप्लायमेंट (एनआरयू) में बेरोजगारों से मिस्डकाल करने का आह्वान किया। जिला सचिव डा. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि युवाओं को भाजपा की हकीकत दिखाने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस मौके पर मंडल प्रभारी शमशाद अहमद, रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। मंडल प्रभारी अहमद शमशाद ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदार प्रत्याशी का चयन करने के लिए दो-दो नाम मांगे हैं। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अब सभी चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें