फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हरियाणा पुलिस ने पूर्व मंत्री के करीबी समेत 15 को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेथिलीन डाई ऑक्सीमेथैम्फेटा (एमडी) की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए हरियाणा पुलिस ने पूर्व मंत्री के करीबी समेत 15 लोगों को नोटिस थमाया है। जबकि ब्लॉक प्रमुख बेलखरनाथ धाम का हरियाणा पुलिस पहले ही बयान ले चुकी है। उनको जवाब देने के लिए नोटिस थमाया गया है। जिन लोगों को नोटिस मिला है। अधिकांश राजनीतिक दलों से जुड़े हैं।
विज्ञापन



मुंबई की एमडी की तस्करी से पट्टी सर्किल का गहरा नाता है। सत्ता दल के सफेदपोश नेताओं की सरपरस्ती में एमडी बेचने की भी खासी चर्चा होती रही। लेकिन, लोकल पुलिस ऐसे लोगों पर हाथ डालने से कतराती रही। दो माह पूर्व जौनपुर के साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम में एमडी के साथ पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा।
पूछताछ में पट्टी सर्किल ही एमडी के सौदागरों का ठिकाना निकला। हरियाणा पुलिस अब तक तीन लोगों को जिले से पकड़कर ले जा चुकी है। गत दिनों आसपुर देवसरा के अकारीपुर तिवरान निवासी लवीशंकर मिश्रा उर्फ लवी को हरियाणा पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। उससे पूछताछ के बाद उनके सफेदपोश आकाओं पर हरियाणा पुलिस ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को नोटिस मिला है। उसमें पूर्व मंत्री के करीबी भी हैं। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने जौनपुर, पट्टी व आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के 15 लोगों को नोटिस भेजते हुए 15 दिन के भीतर बयान देने के लिए गुरुग्राम बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें