फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे होटल, गुलाब की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
नववर्ष की तैयारी में दुकानों पर आयी ग्रीटिंग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
युवा 2020 का स्वागत नए अंदाज में करने की तैयारी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। साल 2019 की विदाई और नए साल 2020 के स्वागत को बेल्हा तैयार है। शहर की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लोग रहे साल के कड़ुवे अनुभवों को भुलाकर नए साल में नए काम करने का संकल्प लेंगे। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद नए साल के स्वागत के लिए प्लान बनाए हुए हैं। कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के संग नये साल का जश्न मनाने निकलेगा।
शहर के होटल और रेस्तरां में विशेष इंतजाम किए गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए मेन्यू में नये-नये व्यंजनों को शामिल किया गया है। नए साल का स्वागत करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। शहर के शापिंग मॉल और ज्वैलरी की दुकानों पर सोमवार को महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल के मौके पर शहर के कंपनी बाग में भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

युवाओं की पसंद बने गुलाब
शहर के जीआईसी, ट्रेजरी चौराहा, बाबागंज समेत अन्य चौराहों पर फूलों की दुकानें सज गई हैं। युवा गुलाब को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गुलाब की स्टिक और बुके के लिए एडवांस बुकिंग कराई गई है। गुलाब मंहगा होने के कारण अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कदम-कदम पर रहेगा पुलिस का पहरा
नए साल की खुशियां बांटने में युवा मनमानी न कर पाए, इसके लिए कदम-कदम पर पुलिस का पहरा रहेगा। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर हो रहे बवाल के चलते पुलिस पहले से ही अलर्ट है। ऐसे में नए साल पर पुलिस बवाल से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें