फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ बोला हल्ला

Mon, 08 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे वामपंथियों ने हल्ला बोला। कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ जुल्म करने की तैयारी में है। यदि उसे रोका न गया तो वामपंथी आरपार के आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


भाकपा, माकपा, भाकपा माले व एसयूसीआई के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को हादीहाल पर एकत्र हुए। वहां से लोग जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक पहुंचे। वहां से उनका जुलूस कचहरी पहुंचा। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना कर रहे थे।

कामरेड लालबहादुर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने छह माह के कार्यकाल में महंगाई कम नहीं हुई  जबकि सरकार में आते ही भाजपा ने महंगाई दूर करने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जन विरोधी हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर सरकार किसानों की जमीनें उद्योगपतियों के हवाले करने की फिराक में है। कानून में संशोधन होने पर किसानों का शोषण तय है। जिसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर यशवंत कुमार, राहुल, राजकिशोर, सुमित, राम दुलार, मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें