फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एएसपी के काफिले की जिप्सी डिवाइडर से टकराई, छह पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक में बृहस्पतिवार की आधी रात अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के काफिले की एस्कॉर्ट वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

हथिगवां में बदमाशों से हुई मुठभेड़ की खबर पर एएसपी संजय राय अस्पताल से लेकर मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया। वापसी के दौरान उनके काफिले की एस्कॉर्ट वाली जिप्सी अनियंत्रित होकर प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर शेखपुर आशिक के करीब डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जिप्सी सवार आरक्षी मनीष, रवि, कृष्णकांत, अजीत, संजय और गणेश घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से उपचार के बाद सभी पुलिस लाइन चले गए। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कुंडा पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें