फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : टॉफी चाकलेट के बहाने किशोरी को उत्तेजक दवा खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 06:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कंधई की रहने वाली किशोरी को टॉफी चाकलेट के बहाने उत्तेजक दवाएं खिलाकर उसकी आबरू लूट ली गई। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई की रहने वाली किशोरी को टॉफी चाकलेट के बहाने उत्तेजक दवाएं खिलाकर उसकी आबरू लूट ली गई। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के एक दबंग युवक का उसके घर आना जाना था। करीब छह माह पहले उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर टॉफी चाकलेट देने लगा। इसी के बहाने उसे सेक्सवर्धक दवाएं भी दे दी। मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। कुछ दिन पहले उसकी तबियत खराब हो गई। उसे लेकर चिकित्सक के पास गया। जहां चिकित्सक ने उत्तेजक दवाओं के सेवन से उसकी किडनी प्रभावित होने की जानकारी दी। पूछताछ के बाद किशोरी ने हकीकत बताया।

विज्ञापन


लोक लाज के भय से परिजन खामोश रहे। 11 अगस्त को जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। उसके ऊपर पहले ही कई मुकदमे हैं। शुक्रवार को तहरीर मिलने के बाद कंधई पुलिस ने देवा पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार दोपहर में उसे पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि किशोरी को सेक्सवर्धक दवाएं खिलाकर आबरू लूटने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें