फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी से पहले करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह से ठीक एक दिन पहले झालर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से रितेशकांत पटवा की मौत हो गई। जिससे शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मंगलगीत बंद हो गए और खुशी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे मनिकंठ निवासी करमचंद पटवा मुंबई में नौकरी करते हैं। यहां उसके दो बेटों में बड़े 24 वर्षीय रितेश कांत पटवा की सोमवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को ही उसका तिलक हुआ था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। फिल्मी गीतों के साथ मंगल गीत पर लोग थिरक रहे थे। शाम करीब चार बजे रितेश घर की छत पर गया। वहां लगी झालर दुरुस्त करने लगा।
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर छत की ग्रिल से चिपक गया। बाहर से लोगों ने देखा तो तुरंत बिजली काट दी। जिसके बाद वह बाहर लगे हैंडपंप पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक के बताने पर परिजन शव लेकर घर चले आए। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें