फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो राष्ट्रभक्त होंगे, वह गाएंगे वंदे मातरम् : रामनाईक

Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पहुंचे राज्यपाल ने रखी राय
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा है कि जो व्यक्ति सच्चा राष्ट्रभक्त होगा, वह वंदे मातरम् गाएगा। उन्होंने कहा कि संसद सत्र प्रारंभ होने पर राष्ट्रगान और समापन पर वंदे मातरम् का गान किया जाता है। ऐसे में किसी को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। राज्यपाल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का विरोध करने वालों पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। कहा, कोयल गीत गाती है, कौवे कांव-कांव करते हैं, लेकिन लोग कोयल के गीत ही सुनते हैं।
विज्ञापन


रामनाईक जिले के तुलसी सदन हादीहाल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले आयोजित नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए थे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान 1950 में लागू हुआ, मगर इसके बाद भी राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को उचित सम्मान नहीं मिला। 1992 में लोकसभा में उन्होेंने यह मुद्दा उठाया तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। सभी सांसदों की सहमति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि सत्र के प्रारंभ होने पर राष्ट्रगान और समापन के समय वंदे मातरम् का गान किया जाएगा। तब से अब तक ऐसा ही होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च पंचायत ने जब राष्ट्रगान और वंदे मातरम गान की स्वीकृति दे दी तो देश के प्रत्येक नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि वे भारत माता की जय बोलें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग स्वतंत्र हैं, जो भारत माता की जय नहीं बोलना चाहता है, उसे बाध्य नहीं किया जा सकता। विधानसभा में कैबिनेट मंत्री आजम खां की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने उनके व्याखान की प्रतियों का अध्ययन किया है। इसमें 20 शब्द गलत प्रयोग किए गए हैं। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें