रेल डिरेल के बाद चालक तथा सहायक की कराई मेडिकल जांच
चिललिबा में रेल डिरेल होने के बाद रेल अफसरों ने लोको पॉयलट और असिस्टेंट लोको पायलट का मेडिकल परीक्षण कराया। चिलबिला जंक्शन पर चर्चा रही कि जिस ट्रैक का अभी सीआरएस ने ट्रायल नहीं किया था, उस पर स्टेशन मास्टर ने ट्रेन कैसे ले ली जबकि अब भी ट्रैक बिछाने जारी है। मालगाड़ी लोड होने से इस तरह का हादसा हुआ है।
जहां की तहां खड़ी हो गई ट्रेनें
मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरने के बाद लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी को प्रतापगढ़ जंक्शन पर एक घंटे तक रोके रखा गया। वहीं जगेशरगंज में मालगाड़ी को रोक दिया गया। कंट्रोल की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद बारी-बारी इन ट्रेनों का संचालन किया गया।
प्रतापगढ़ से बस्ती जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा देर शाम पटरी से उतर गया। इससे दो नंबरप्लेट फॉर्म बाधित हैं। कंट्रोल को सूचना दी जा चुकी है। आगे जैसे दिशा निर्देश मिलेगा उसी तरह कार्य किया जाएगा। तीन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दूसरी ट्रेनों का तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म से संचालन किया जा रहा है। - शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक, प्रतापगढ़।