फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : चिलबिला जंक्शन के पास उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, सीमेंट लादकर बस्ती जा रही थी मालगाड़ी

Fri, 14 Apr 2023 01:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बस्ती जा रही मालगाड़ी का एक वैगन बृहस्पतिवार की शाम चिलबिला जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो के पास पटरी से उतर गया। इससे रेल महकमे में खलबली मच गई। पीछे के चार डिब्बे पटरी से उतरने से बच गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : चिलबिला जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जा रही मालगाड़ी का एक वैगन बृहस्पतिवार की शाम चिलबिला जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो के पास पटरी से उतर गया। इससे रेल महकमे में खलबली मच गई। पीछे के चार डिब्बे पटरी से उतरने से बच गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम मालगाड़ी चिलबिला जंक्शन पर पहुंची। पटरी के ज्वाइंट के पास मालगाड़ी के पीछे से पांचवा बैगन पटरी से उतर गया। अचानक वैगन उतरने से तेज आवाज हुई। हालांकि मामला समझते ही चालक ने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक ली।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल को जानकारी दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेलवे की टेक्निकल, मैकेनिकल और सिग्नल टीम ने पहले घटना की वीडियोग्राफी कराई। टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी रही। इसके बाद दूसरे डिब्बो को क्षतिग्रस्त वैगन से अलग किया गया।

मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाने के लिए हाइड्रोलिक जैक और अन्य उपकरणों को मंगाया गया लेकिन सीमेंट की वजह से वैगन को डिब्बे पर नहीं लाया जा सका। इस दौरान प्रतापगढ के स्टेशन अधीक्षक शमीम, सीएमआई नीरज सोमवंशी, लोको लॉबी इंचार्ज एमबी सिंह कर्मचारियों के साथ डटे रहे। उम्मीद जताई जाती रही कि पहले वैगन से सीमेंट उतारने के बाद उसे पटरी पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल डिरेल के बाद चालक तथा सहायक की कराई मेडिकल जांच

चिललिबा में रेल डिरेल होने के बाद रेल अफसरों ने लोको पॉयलट और असिस्टेंट लोको पायलट का मेडिकल परीक्षण कराया। चिलबिला जंक्शन पर चर्चा रही कि जिस ट्रैक का अभी सीआरएस ने ट्रायल नहीं किया था, उस पर स्टेशन मास्टर ने ट्रेन कैसे ले ली जबकि अब भी ट्रैक बिछाने जारी है। मालगाड़ी लोड होने से इस तरह का हादसा हुआ है।

जहां की तहां खड़ी हो गई ट्रेनें

मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरने के बाद लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी को प्रतापगढ़ जंक्शन पर एक घंटे तक रोके रखा गया। वहीं जगेशरगंज में मालगाड़ी को रोक दिया गया। कंट्रोल की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद बारी-बारी इन ट्रेनों का संचालन किया गया।

प्रतापगढ़ से बस्ती जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा देर शाम पटरी से उतर गया। इससे दो नंबरप्लेट फॉर्म बाधित हैं। कंट्रोल को सूचना दी जा चुकी है। आगे जैसे दिशा निर्देश मिलेगा उसी तरह कार्य किया जाएगा। तीन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दूसरी ट्रेनों का तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म से संचालन किया जा रहा है। - शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक, प्रतापगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें