फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्कराें को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में पुलिस से मुठभेड़ के बाद धराए गोतस्कर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ट्रक पर गोवंश लाद रहे तस्कराें को दबोचने गई पुलिस टीम पर फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने घेराबंदी कर पांच गोतस्कराें को तंमचा, बम व कारतूस के साथ दबोच लिया। दर्जन भर गोवंश व ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने गो तस्कराें के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर ने शुक्रवार की भोर में सूचना दी कि मेढ़ावा गांव के मौहारी बाग में डीसीएम पर गोवंश लादे जा रहे हैं। इस पर पुलिस दबिश देने पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मवेशी लाद रहे गो तस्कराें ने फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच तस्कराें को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास दो तमंचा, कारतूस, छह देशी बम और चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने डीसीएम व दर्जन भर गोवंशों को कब्जे में ले लिया। तस्करों की पहचान लालगंज कोतवाली के मदनगढ़ बेलहा निवासी सद्दाम हुसैन, सांगीपुर के भैसना निवासी सलमान, उदयपुर के पूरे कुरेसिन निवासी साबिर उर्फ कल्लू, मानधाता के रामपुर बजहा निवासी मो. आलम व प्रयागराज के बम्हरौली निवासी गोविंद कुशवाहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली में हत्या का प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियाें से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे गो तस्कराें को दबोच कर जेल भेज दिया गया है। बरामद गोवंशों को ग्रामीणाें की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें