फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पांच दिन बाद भी जख्म से नहीं निकाले गए कांच के टुकड़े

Sun, 22 Oct 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के भर्ती एक मरीज पांच दिनों से कराह रहा है लेकिन उसके जख्म से कांच का टुकड़ा बाहर नहीं निकाला सका। जबकि डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

मानधाता के पूरे लाल निवासी राजकुमार शर्मा पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिससे उसके पैर में जख्म हो गया। जख्म में मिट्टी के साथ ही कांच के टुकड़े भर गए। राहगीरों ने राजकुमार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां फार्मासिस्ट ने ब्लड रोकने के लिए टांका लगाकर मरहम पट्टी कर दी।
आर्थो सर्जन ने राजकुमार को देखा। एक्सरे प्लेट में कांच का टुकड़ा और छोटे-छोटे कंकड़ मिले। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कांच के टुकड़े और कंकड़ के साथ मिट्टी निकालने का भरोसा दिलाया। पर अब तक ऑपरेशन न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास इस तरह की किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। यदि मरीज भर्ती है तो डॉक्टर से बोलकर सोमवार को ऑपरेशन करवा दूंगा।
डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें