फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के साथ दरिंदगी से दहलता रहा है बेल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में महिला पशु डाक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या और शव जलाने की घटना से देशभर में गुस्सा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चारों तरफ बहस छिड़ी है। प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसी घटनाओं से बेल्हा भी अछूता नहीं रहा है। कई बार यहां भी बेटियों के साथ हुई हैवानियत से इंसानियत शर्मसार हुई है। जिले में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनका राज पुलिस की फाइलों में ही दबा रह गया।
विज्ञापन

संसारपुर में मिली थी किशोरी की सुलगती लाश
नगर कोतवाली के संसारपुर के जंगल में 6 साल पहले एक किशोरी की लाश सुलगती हुई बकुलाही नदी के किनारे मिली थी। मौके पर पहुंचे तत्कालीन कोतवाल बलिराम मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका। किशोरी कौन थी, कहां से आई थी, यह आज भी अबूझ पहेली है। कोतवाली पुलिस के फेल होने पर तीन साल पहले मामले की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई। क्राइम ब्रांच भी दरिंदगी की शिकार किशोरी की शिनाख्त के साथ घटना को अंजाम देने वाले हैवानों तक नहीं पहुंच सकी।
किशोरी के साथ गैंगरेप किया, बीड़ी से शरीर दागा और गला दबाकर मार डाला
रानीगंज थाना क्षेत्र के रिसालगढ़ में तीन साल पहले बंजारों ने बाग में डेरा लगाया था। रात में टेलीवीजन देखने के बाद दो युवकों का शैतान जाग उठा। डेरे में सो रही 13 साल की किशोरी को उठाकर बाहर ले गए। उसके साथ दरिंदगी की। उसके शरीर को बीड़ी से दागा और फिर गला दबाकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके के झकझोर कर रख दिया। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ दिनों बाद दबोच लिया। उन्होंने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

गैंगरेप में सफल न होने पर महिला को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
नगर कोतवाली के टेऊंगा की रहने वाली राबिया को 3 फरवरी 2018 हैवानियत की मंशा पूरी न होने पर दरिंदों ने डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। राबिया को इस कदर बेरहमी से पीटा गया था कि उसके हाथ-पैर की हड्डियां जगह-जगह से टूट गई थीं। उपचार के दौरान प्रयागराज में राबिया ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को जल्दी जेल भेज दिया तो कुछ भाग निकले। बाद में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। घटना में नगर पालिका के कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
रेप में सफल न होने पर विवाहिता को मारकर शव जंगल में फेंका
27 जुलाई 2019 को नगर कोतवाली के सिप्तैन रोड में किराए के मकान में रहने वाली बीनू विश्वकर्मा के पति के करीबी व मकान मालिक के बेटे ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक व पति का दोस्त उसकी इज्जत से खिलवाड़ करना चाहते थे। विरोध करने पर उन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। शव को बोरे में भरकर कार में रख दिया। बाद में उसे गजेहड़ा जंगल में फेंक दिया। बोरे के ऊपर मिट्टी डाल दी। कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को खोज निकाला और आरोपियों को जेल भेजा।
फाइलों में दफन हो गया महिला की मौत का राज
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर में तीन साल की युवती का शव मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। कई दिनों बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका। आखिरकार कामयाबी न मिलने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आज भी महिला की मौत का राज फाइलों में दफन है। फतनपुर पुलिस अभी तक घटना का खुलासा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें