फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली युवती की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
फतनपुर थाने के सुरवा मिश्रपुर में युवती का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर के सुरवालली का पुरवा में शुक्रवार की रात घर से शौच के लिए निकली युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गन्ने के खेत के मेड़ पर उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने जायजा लिया और मातहतों को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुरवालली का पुरवा निवासी सुनीता पटेल (21) पुत्री अमर बहादुर पटेल शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह सुनीता का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के बीच मेड़ पर मिला।
उसके सिर में गोली मारी गई थी। युवती की हत्या कर लाश फेंकने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर फतनपुर थानाध्यक्ष व सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी पहुंच गए।
विज्ञापन

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद परिजनों से बातचीत कर मृतका के बारे में छानबीन करते रहे। गन्ने के खेत में मिले फावड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पहले अंदेशा जताया जाता रहा कि फावड़े या सब्बल से सुनीता के सिर पर जोरदार प्रहार किया गया होगा, लेकिन उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमर बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
परिजन पड़ोसियों पर रंजिश में हत्या करने की आशंका जता रहे थे। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा।
फतनपुर थानेदार के रवैए से ग्रामीणों में आक्रोश
सुरवालली की रहने वाली सुनीता पुत्री अमर बहादुर पटेल का शव मिलने की खबर पाते ही फतनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर पहुंचते ही थानाध्यक्ष सुनीता के शव को कब्जे में लेते हुए वाहन से थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष के इस रवैए से ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिला।
सिर में फंसी मिली बुलेट
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवालली निवासी सुनीता पटेल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। सिर में चोट को देखते हुए डाक्टर ने आशंका जताई कि उसे गोली मारी गई है। जिसके बाद सुनीता के शव को फिर जिला अस्पताल एक्सरे के लिए भेजा गया। जहां उसके सिर में बुलेट फंसी मिली। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हो सका।
आनरकिलिंग व आशनाई में पुलिस खोज रही सुनीता की मौत का राज
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवालली का पुरवा में सुनीता की गोली मारकर हत्या की छानबीन में जुटी पुलिस घटना को ऑनरकिलिंग व आशनाई से जोड़कर देख रही है। परिवार के लोगों की रंजिश में हत्या की आशंका जताने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। उसे करीब से गोली मारी गई थी।
सुरवालली का पुरवा निवासी सुनीता पटेल पुत्री अमर बहादुर पटेल की गोली मारकर हत्या के बाद हत्यारोपी शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के मेड़ पर छोड़कर भाग निकले थे। शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना को लेकर छानबीन में जुटी पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि रंजिश में युवती की हत्या कर दी गई।
घटनास्थल पर कोई विरोध करने जैसा भी नहीं दिखा। यह बात भी पुलिस को खटक रही है कि इतनी दूर आखिर सुनीता कैसे पहुंची। शौच के लिए वह खेत की ओर क्यों जाती। घर में ही शौचालय बना हुआ है। घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेने के बाद पुलिस सुनीता की हत्या आशनाई या फिर आनरकिलिंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस की जांच इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
घटनास्थल के आसपास रात में बात करने वाले मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल भी पुलिस ने मंगा ली है।

फतनपुर थाने के सुरवा मिश्रपुर में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी शिवहरी मीणा।- फोटो : PRATAPGARH

फतनपुर थाने के सुरवा मिश्रपुर में युवती का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

मृत युवती सुनीता पटेल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें