फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्ची की मौत, वृद्धा गंभीर

विज्ञापन
फाइल फोटो लालमन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
घर के सामने पौत्री को गोद में लेकर आग ताप रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार रौंदते हुए गड्ढे में चली गई। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो कार चालक भाग निकला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वृद्धा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के छाछामऊ कुसुवापुर के शिवनगर कुटी चौराहा निवासी दयाशंकर उर्फ दयाराम की पत्नी गोमती देवी (55) शनिवार सुबह अपनी एक वर्षीय नौत्री नित्या को गोद में लेकर आग ताप रही थी।
इस दौरान गांव का ही दिलशाद उर्फ हनीफ पुत्र मोहम्मद ताहिर उधर से कार लेकर गुजरा। कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आग ताप रही महिला को रौंदते हुई गड्ढे में चली गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े तो चालक भाग निकला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, गंभीर रूप से घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की ठंड लगने से मौत
बाघराय थाना क्षेत्र के चौबरियन का पुरवा गांव निवासी लालमन शर्मा (49) पुत्र गया प्रसाद की बेटी रूपा व मोनी की शादी 8 दिसंबर को है। शुक्रवार को लालमन शादी का कार्ड बांटने आनापुर गांव में इंदल शर्मा के यहां गया था।
वहां रात रुकने के बाद भोर में साइकिल से घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में झंझवारा राइसमिल के पास साइकिल से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। लगभग आधे घंटे बाद राहगीरों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शादी का कार्ड देख कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो नित्या।- फोटो : PRATAPGARH

फोटो वृद्धा गोमती देवी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें