फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
Girl dies due to collision with uncontrolled Bolero
विज्ञापन
पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कुकुवार प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क पार कर रही कक्षा पांच की छात्रा को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोहरांव गांव के रहने वाले मनोज प्रजापति की बहन मायके आई थी।
वह मंगलवार सुबह अपने घर जा रही थी। परिवार के लोग उसे सड़क तक छोड़ने आए थे। अपनी दादी के साथ मनोज प्रजापति की 10 साल की बेटी अंशिका भी सड़क पर गई थी। इस दौरान पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने अंशिका को टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अंशिका पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें