फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी सांड़ से मिली निजात, काबू कर साथ ले गए सुल्तानपुर के चार युवक 

Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आतंकी सांड़ से निजात - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 डेरवा और आसपास के गांवों में आतंक का पर्याय बने आवारा सांड़ को रविवार को सुल्तानपुर से पहुंचे चार युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर लिया। वह उसे अपने साथ ले गए। इलाके में इस सांड़ का आतंक इस कदर था कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सांड़ ने हमलाकर तीन लोगों की जान ले ली थी।
विज्ञापन


वहीं दर्जनों लोगों को मारकर जख्मी कर दिया था। इस सांड़ का पकड़ने के लिए पश ुचिकित्सालय से टीम आई थी, लेकिन उसके हमलावर होने पर बहाने बनाकर लौट गई थी। सांड़ को ले जाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा लगाकर वाहन का इंतजाम किया।


डेरवा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग पिछले दो सालों से एक सांड़ के आतंक से परेशान थे। उसके हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। सांड़ के भय के चलते लोग घरों से निकलने में डरते थे। कई बार लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन के साथ ही पशुपालन और वन विभाग को दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


काफी दबाव बनाने के बाद बीते 17 मई को सांड़ पकड़ने के लिए पशु चिकित्सालय से एक टीम आई, लेकिन सांड़ को देखकर संसाधन न होने का बहाना बनाते हुए लौट गई। रविवार को गांव में चार युवक पहुंचे। उन्होंने अपने को सुल्तानपुर जिले का निवासी बताया। उनके नाम शहजाद, सोनू, लईक व अनवर थे।

ग्रामीणों की मदद से चारों ने रस्सियों के सहारे सांड़ को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे बांध लिया। बाद में ग्रामीणों ने चंदा लगाकर एक वाहन का इंतजाम किया। युवक सांड़ को अपने साथ ले गए। युवकों का कहना था कि सांड़ को वह जंगल में छोड़ देंगे। इस दौरान गांव के प्रधान कुंवर पटेल, फार्मासिस्ट डेरवा राजाराम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें