फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज का जनरल वार्ड फुल, बुखार और सांस के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ने लगी है। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद बढ़े प्रदूषण से भी मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज का जनरल वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में बुखार के 190, सांस रोगी 47, बाल रोग विभाग की ओपीडी में 143, जनरल फिजीशियन की ओपीडी में 200 मरीज इलाज कराने पहुंचे। आर्थो, जनरल सर्जन और नेत्र व नाक- कान गला विभाग में 179 मरीजों ने इलाज कराया।
दिवाली की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में आधे दिन की ओपीडी हुई। 759 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा बुखार और दमा रोगी रहे। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बुखार आने के बाद लोगों के पैर और हाथों में दर्द व सूजन आ रही है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जनरल वार्ड में सांस के साथ बुखार पीड़ित 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों को सुबह-शाम ऊनी कपड़े पहनाएं। एसी-कूलर व पंखे न चलाएं। फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने कहा कि जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कतें होती है, वे सर्दी से बचाव करें। गुनगुना पानी पिएं। शांत रहें, सीधा बैठे और समय पर दवाएं लें। ठंडी हवा, धुएं, प्रदूषण और धूल के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें