फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है ! 15 महीने में 121 रुपये बढ़ गया रसोई गैस का दाम

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गैस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएम मोदी की अपील पर लाखों की संख्या में लोगों ने गैस सब्सिडी तो छोड़ दी लेकिन जिस रफ्तार से रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं उससे अब तमाम लोग अब गैस सब्सिडी छोड़ने  के फैसले पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बीते 15 माह की बात करें तो इलाहाबाद में रसोई गैस के दाम में अब तक 121 रुपये का इजाफा हो चुका है। बार-बार रसोई गैस के दाम बढ़ने से गृहणियां भी खासी निराश हैं। अधिकांश का यही मानना है कि अगर रसोई गैस के दाम में वृद्धि करनी भी है तो उसे हर माह न करके वर्ष में एक या दो बार ही किया जाए।

एक फरवरी से इलाहाबाद में रसोई गैस का दाम 704.50 रुपये हो गया है, जबकि 31 जनवरी तक रसोई गैस का दाम 637.50 रुपये था। रसोई गैस के दाम में 67 रुपये की वृद्धि किए जाने से उपभोक्ता खासे निराश हैं। बता दें कि अक्तूबर 2015 में रसोई गैस का दाम 583 रुपये था। शिक्षिका एवं गृहणी सौम्या मालवीय का कहना है कि पीएम मोदी के आह्वान पर स्वेच्छा से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ दी थी लेकिन बार-बार रसोई गैस के दाम में हो रही वृद्धि से लगता है कि हमें सब्सिडी नहीं छोड़नी चाहिए थी। गृहणी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से घर के बजट पर तो खास फर्क नहीं पड़ना है लेकिन हर माह रसोई गैस का दाम बढ़ाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ मलाका में रहने वाली गृहणी रुचि छावड़ा ने भी हर माह गैस के दाम में वृद्धि किए जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह से वर्ष में एक बार केंद्र सरकार बजट पेश करती है उसी तरह वर्ष में एक बार ही रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल आदि के ज्यादा या कम दाम करने चाहिए। सिविल लाइंस की पल्लवी जैन ने भी रसोई गैस के दाम बढ़ने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि उनके घर में हर माह दो सिलेंडर की खपत है। बार-बार दाम बढ़ने से घर के बजट पर भी फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें