फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब होेने पर सचिव-प्रधान पर गिरेगी गाज

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में पेयजल के गहराते संकट को देखते हुए डीएम डा. आदर्श सिंह ने कहा है कि खराब हैंडपंपों को अविलंब ठीक कराया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर हैंडपंप खराब होने की सूचना उनके पास तक पहुंची तो ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बोरिंग खराब होने की दशा में जलनिगम रीबोर कराएगा। शनिवार को वह अफीम कोठी में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार को जिलेभर के बीडीओ, एडीओ पंचायतों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों  के साथ बैठक में डीएम डा. आदर्श सिंह ने विकास का मंत्र दिया। जलस्तर नीचे खिसकने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से निपटने के लिए अविलंब हैंडपंपों की मरम्मत कराने को कहा। बरसात प्रारंभ होते ही पर्यावरण संरक्षण के  लिए पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी ग्राम पंचायत प्राइवेट संस्था से पौधों की खरीदारी नहीं करेगी, बल्कि वन विभाग से पौधों को खरीद कर कम से कम एक हेक्टेअर में लगाएं जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को आवश्यकता और मांग के  अनुरूप कराने को कहा। चौदहवां वित्त आयोग से मिली धनराशि को खर्च करने के पहले टेंडर निकालना और कार्ययोजना आनलाइन करने को कहा।

वन विभाग देता है घटिया पौधे
ग्राम पंचायतों में लगने वाले पौधों को वन विभाग से लेने की अनिवार्यता करने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के पौधे इतने घटिया होते हैं कि लगते ही सूख जाते हैं। मंगरौरा के एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने डीएफओ वाईपी शुक्ला को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पहले वह यह बताएं कि नर्सरी में पौधे कितने बड़े हैं और किस-किस प्रजाति के हैं। हालांकि डीएफओ ने सफाई देते हुए इस वर्ष अच्छे पौध देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जब अचानक याद आए डीएसओ
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़े सवाल पूछना प्रारंभ किया तो अफसरों को अचानक डीएसओ याद आ गए। डीएम ने सीडीओ के स्टेनो अंजनी श्रीवास्तव ने अविलंब नए और पुराने डीएसओ को बुलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें