फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख समेत दस लोगों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे के विवाद में सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में जेल में बंद बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख समेत दस लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी आरोपी अभी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को संगठित गिरोह का सरगना बताया गया है। उसके सदस्य के रूप में बीबीपुर बारडीह निवासी संतोष सिंह, सरसतपुर निवासी ओम, चरैया निवासी अजय उर्फ टक्कू, औराइन निवासी शिवम व विपिन उर्फ विकास, डेईडीह धौरहरा निवासी हरीश उर्फ पन्ने, विरौती निवासी जयप्रकाश उर्फ चंदू, रामकोला निवासी अखिलेश और कंधई के बनी निवासी आकाश द्वारा लोगों से मारपीट कर रंगदारी वसूलने व दबाव बनाकर संपत्ति छोड़ने के लिए विवश होने का आरोप लगाया है।
जिससे इलाके में लोग खौफजदा रहते हैं। इन सभी आरोपियों का अलग-अलग आपराधिक इतिहास भी दर्शाया गया है। डीएम शिवसहाय अवस्थी की संस्तुति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा ब्लॉक प्रमुख समेत सभी आरोपियों पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें