फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो पक्षों में मारपीट, ढाई साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुलनार गांव में बुधवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर होरी और संजय सरोज के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान गांव के राजेश सरोज की ढाई वर्षीय मासूम बेटी आर्या पिता की गोद से छूटकर भीड़ के बीच जा पहुंची। इसी दौरान उसके सिर पर लाठी लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें