फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगी गंगा यात्रा, शामिल होंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
कालाकांकर घाट पर गंगा पूजन करते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गंगा यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचेगी। कालाकांकर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी। कालाकांकर घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिनभर अफसरों की टीम घाट पर डटी रही। घाट पर भाजपाइयों का भी जमावड़ा रहा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने तैयारियों का जायजा लिया। देर शाम तक तैयारी को अंतिम रूम देने में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा कालाकांकर में सुबह 11.45 बजे आएंगे। 11.45 से दोपहर 1.30 बजे तक वह गंगा यात्रा को लेकर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी 11.30 बजे कालाकांकर पहुंचेंगे। वहीं दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गंगा यात्रा कार्यक्रम में शमिल होंगी।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को दिनभर कालाकांकर घाट पर अफसरों का जमावड़ा रहा। गंगायात्रा की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व सीडीओ अमितपाल शर्मा भी कालाकांकर ब्लाक पहुंचे। ब्लाक परिसर में साफ-सफाई व स्वागत द्वार को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इधर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, युवराज भुवन्यू सिंह, मनीष सिंह, पवन गौतम के साथ गंगायात्रा को लेकर डीएम ने विचार-विमर्श किया। इसके बाद पूर्व सांसद रत्ना के साथ राजभवन के पास पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। देर शाम तक तैयारी को अंतिम रूप देने में अफसरों की टीम डटी रही।
सांसद ने गंगा किनारे के 18 गांवों में लगाई चौपाल
गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद विनोद सोनकर व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र कार्यकर्ताओं के साथ गंगा किनारे चयनित गांव मुरस्सापुर पहुंचे। जहां सांसद ने स्कूल के बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ गांव की जनता को मिले, यही सरकार का उद्देश्य है।
सरकार की योजनाओं में यदि लापरवाही या शिकायत मिली तो अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। गंगा को निर्मल, अविरल व स्वच्छ बनाए रखने के लिए मंच से सभी को संकल्प दिलाया। भुवन्यू सिंह व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र के साथ गंगा तट किनारे मंा गंगा का पूजन-अर्चन किया।
उसके बाद राजभवन पहुंचे। इसदौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि गंगा का जल निर्मल रहे। गंगा कैसे निर्मल रहें, इसीलिए गंगायात्रा के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। इस मौके पर डीडीओ सुदामा प्रसाद, एसडीएम जलराजन चौधरी, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

कालाकांकर घाट पर निर्मल गंगा के लिए लोगों को शपथ दिलाते सांसद विनोद सोनकर।- फोटो : PRATAPGARH

कालाकांकर में निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी व सीडीओ।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें